Yamuna Expressway logo

Yamuna Expressway
Industrial Development Authority

(U.P. Government Undertaking)

परियोजनाएँ

लॉजिस्टिक्स पार्क

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा यीडा क्षेत्र के अंतर्गत टप्पल-बजना में एक बहु-माध्यम लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी) विकसित किए जाने का प्रस्ताव है। इसका उद्देश्य क्षेत्र की वर्तमान संभावनाओं का अधिकतम उपयोग करना, निवेश के अनुकूल वातावरण को बढ़ावा देना तथा औद्योगिक गतिविधियों पर विशेष बल देते हुए क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति प्रदान करना है। प्रस्तावित एमएमएलपी में रेल एवं सड़क मार्ग द्वारा उत्कृष्ट परिवहन संपर्क, सीमा शुल्क (कस्टम) निकासी सुविधाएँ, सिंगल विंडो सेवाएँ तथा मूल्यवर्धित सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। प्रस्तावित स्थल की माल परिवहन क्षमता एवं आगामी औद्योगिक विकास की संभावनाओं को देखते हुए, इस एमएमएलपी के भंडारण एवं वेयरहाउसिंग हब के रूप में विकसित होने की पर्याप्त संभावना है।