Yamuna Expressway logo

Yamuna Expressway
Industrial Development Authority

(U.P. Government Undertaking)

आधारिक संरचना

यमुना एक्सप्रेसवे या ताज एक्सप्रेसवे

यमुना एक्सप्रेसवे, जिसे पूर्व में ताज एक्सप्रेसवे के नाम से जाना जाता था, 6-लेन (भविष्य में 8-लेन तक विस्तारणीय) एवं 165.5 किलोमीटर लंबा नियंत्रित प्रवेश (Access Controlled) एक्सप्रेसवे है। यह उत्तर प्रदेश राज्य में ग्रेटर नोएडा के परी चौक को आगरा के कुबेरपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-2 (NH-2) से जोड़ता है। फरवरी 2017 से यह भारत का तीसरा सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है। इसका निर्माण दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-2) अर्थात् मथुरा रोड पर बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने के उद्देश्य से किया गया है।

इस एक्सप्रेसवे परियोजना की परिकल्पना केवल नई दिल्ली एवं आगरा के मध्य यात्रा समय को कम करने के उद्देश्य से ही नहीं, बल्कि एक्सप्रेसवे के दोनों ओर स्थित क्षेत्रों में औद्योगिक एवं शहरी विकास को प्रोत्साहित करने तथा पर्यटन एवं उससे संबंधित अन्य उद्योगों के समन्वित विकास के लिए आधार तैयार करने के उद्देश्य से भी की गई है। इस एक्सप्रेसवे का विकास सार्वजनिक-निजी भागीदारी (Public Private Partnership - PPP) मॉडल के अंतर्गत किया गया है।